देहरिया साहू गांव की बेटियां जु-जित्सु खेल में बना रही है अपना सुनहरा भविष्य Daughters of Dehariya Sahu village are making their golden future in Ju-Jitsu sport.

  • श्रद्धा पाटीदार और हर्षिता पाटीदार के 4 स्वर्ण पदक सहित 7 रजत एवं 15 कांस्य पदक प्राप्त कर गांव के बालक बालिकाओं ने रचाई इतिहास 





भारत सागर न्यूज/देवास। जुजित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं मध्य प्रदेश जुजित्सु संघ द्वारा आयोजित प्रथम वेस्ट जोन जुजित्सु प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए देवास जिले के छोटे से गांव देहरिया साहू के प्रतिपादन खिलाडि़यों द्वारा 4 स्वर्ण 7 रजत एवं 15 कांस्य पदक प्राप्त कर इतिहास रचा गया मध्य प्रदेश जुजित्सु संघ के अध्यक्ष विजेंद्र खरसोदिया महासचिव रोहिणी कलाम ने बताया कि जिले के छोटे से गांव देहरिया साहू में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बालक बालिकाओं ने अपने-अपने वजन समूह व आयु वर्ग में प्रथम वेस्ट जोन प्रतियोगिता में पदक प्राप्त कर सभी का ध्यान अपने और आकर्षित किया है जहां एक और ओलंपिक में देश की बेटियां पदक प्राप्त कर रही हैं वहीं गांव की बेटियां भी किसी से कम नहीं है उनके द्वारा यह पदक प्राप्त कर उन्होंने देवास जिले को ही नहीं पूरे मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है एवं उनके पदक संख्या के साथ ही मध्य प्रदेश प्रतियोगिता में चौंपियन ऑफ चौंपियन का खिताब हासिल करने में सफल हुआ है। 


                     पदक प्राप्त करने वाले खिलाडि़यों खिलाड़ी निम्न प्रकार से हैं श्रद्धा पाटीदार 2 स्वर्ण पदक, हर्षिता पाटीदार 2 स्वर्ण पदक,पलक पाटीदार 1 रजत 1 कांस्य पदक, विपिन सोलंकी 1 रजत एक 1 पदक , शालू जाटव एक रजत एक कांस्य, पदक नंदनी यादव एक रजत एक कांस्य पदक ,सुदीक्षा दो कांस्य पदक पदक, दीक्षा दो रजत पदक, रोहित दो कांस्य पदक पदक, मोहित दो कांस्य पदक आर्यन दो कांस्य पदक, ज्योति पाटीदार दो कांस्य पदक टोटल 26 पदकों के साथ ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं अपने आप को निखर कर आगे आ रही है उनकी सफलता के पीछे उनके कोच और उनके माता-पिता का हाथ है जहां बेटियों घर में रहकर ही अपना जीवन यापन कर रही हैं वहीं इस छोटे से गांव देहरिया साहू की बालिका है आगे निकलकर खेल के क्षेत्र में अपना सुनहरा भविष्य बनारस बना रही हैं आज ग्राम देहरिया साहू को पूरे मध्य प्रदेश में खेल गांव के नाम से भी जाना जाता है उनकी सफलता संस्था के पदाधिकारी एवं ग्राम वासियों ने शुभकामनाएं दी।


Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

होटल कर्मचारी ने दिया ईमानदारी का परिचय, लोटाया पैसों और गहनों से भरा बैग