पोरवाल युवा मिलन समारोह सम्पन्न, संगठित युवा ही समाज और देश को आगे बढ़ाता है-राष्ट्रिय अध्यक्ष डबकरा

 


भारत सागर न्यूज/देवास। अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन जिला देवास का युवा मिलन समारोह  देवास के भौरासा नगर में आयोजित किया गया। जहा सर्वप्रथम द्वारका मंत्री, प्रदीप मंत्री,  प्रद्युम् मंत्री एवं परिवार द्वारा भौरासा आगमन पर पोरवाल युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद डपकरा एवं सभी युवा साथियों का दुपट्टा पहनाकर, स्वल्पाहार करवा कर अभिनन्दन किया। फिर कावड़ यात्रा के रूप में भैरवनाथ मंदिर पर जलाभिषेक  कर सती माता मंदिर पर दर्शन किए। जहा द्वारका जी मंत्री द्वारा भजनों से माहोल भक्ति मयी हो गया। तत्पश्चात कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। 




        आयोजन के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद डबकरा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र उदिया, महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज कामरिया, संरक्षक अजय गुप्ता तथा अतिथि संस्थापक राजेंद्र जी संघवी  प्रसिद्ध भजन सम्राट द्वारका मंत्री, महासभा राष्ट्रिय उपाध्यक्ष शिवकुमार संघवी, संरक्षक राजेन्द्र जी पोरवाल,  उज्जैन जिला अध्यक्ष गौरव मांदलिया, टी टी पोरवाल नागदा, राजेश जी मोदी नागदा थे। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा श्याम की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर हुई। सभी अतिथियों का स्वागत पोरवाल युवा संगठन के पदाधिकारी द्वारा किया गया। 




         स्वागत उद्बोधन जिलाध्यक्ष अंकित गुप्ता ने दिया एवं युवा संगठन द्वारा वर्ष भर आयोजित कीये जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी जिला महामंत्री नरेश पोरवाल द्वारा दी गई। राष्ट्रिय अध्यक्ष गोविंद डबकरा द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि हम सब को संगठित होकर समाज के लिए काम करना है, क्योकि संगठित समाज ही आगे बढ़ता है और अपने वजूद को बनाए रखता है। संस्थापक राजेन्द्र संघवी ने कहा  संगठित युवा ही समाज और देश की उन्नति में नीव का काम करते है। आभार महेश गुप्ता द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन अशोक पोरवाल द्वारा किया।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

होटल कर्मचारी ने दिया ईमानदारी का परिचय, लोटाया पैसों और गहनों से भरा बैग