सांतवी बार फिर सांप ने डसा....





भारत सागर न्यूज। यूपी के फतेहपुर में रहने वाले विकास दुबे के साथ अजीबो गरीब घटनाएं घट रही है। बतादे कि विकास को एक सांप ने छः बार काटा और फिर सपने मे आकर कहा कि उसे वह 3 बार डसेगा और नोवी बार  उसे नहीं कोई नहीं बचा पाएगा। विकास को छः बार सांप काटने के बाद कल फिर सांप ने काटा। विकास ने बताया था कि सांप ने उसे सपने में आकर कहा था कि उसे वह तीन बार डसेगा। विकास का हर बार इलाज करने वाले डॉक्टर जवाहरलाल का कहना है कि यह हैरान करने वाला संयोग है। हर बार उसे एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन और इमरजेंसी दवाएँ देकर इलाज करते हैं और वह ठीक होकर घर चला जाता है।


                               सातवीं बार जब साँप ने विकास को काटा तो उसकी हालत नाजुक हो गई वह आईसीयू में भर्ती है। इलाज कर रहे डॉक्टर जवाहरलाल के अनुसार, अभी हालत चिंताजनक बनी हुई है और लगभग 12 से 24 घंटे बाद कुछ बता पाना मुमकिन होगा। इसे पहले विकास सांप से बचने के लिय अपनी मौसी और फिर चाचा के घर गया था। वहा भी सांप ने विकास का पीछा नहीं छोड़ा। विकास कि हालत नाजुक बताई जा रही है। लोग इस घटना को सुनकर लोग हैरान है। 

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

होटल कर्मचारी ने दिया ईमानदारी का परिचय, लोटाया पैसों और गहनों से भरा बैग