स्व सहायता समूहों की महिलाओं ने ‘’एक पौधा मां के नाम’’ अभियान के तहत देवास में माताजी टेकरी पर किया पौधारोपण
भारत सागर न्यूज/देवास। प्राकृतिक सौंदर्य को बचाने, पर्यावरण को स्वच्छ एवं हराभरा बनाने के लिए एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व सहायता समूहों की महिलाओं ने देवास में माता जी टेकरी पर वृहद स्तर पर पौधारोपण किया। पौधारोपण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति, आजीविका मिशन के सभी अधिकारी/कर्मचारी, वन विभाग वृत्त देवास कर्मचारी, देवास विकासखण्ड की स्व सहायता समूह की महिलाए उपस्थित थी।
पौधारोपण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रजापति ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम के तहत प्रति व्यक्ति कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाये व उसकी सुरक्षा करे ताकि आने वाले वर्षों में हम स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण का निर्माण कर सकें, पेड़ों से हम ना केवल श्वांस लेते हैं बल्कि पेड़ हमें जीवनभर कुछ ना कुछ देते रहते हैं। एक पौधा मां के नाम अभियान में जिले के सभी नागरिक आगे आकर पौधारोपण करें।
Comments
Post a Comment