भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने जिले 20 मण्डलों में एक साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात

 


भारत सागर न्यूज/देवास। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष एम.एजाज खान व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल के निर्देशानुसार मोर्चा द्वारा देवास जिले के 20 मंडलों में एक साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात का 112वां संस्करण सुना गया। मोर्चा जिलाध्यक्ष परवेज शेख (विनर) के बताया कि मुख्य कार्यक्रम देवास विधानसभा के वार्ड 38 के बूथ क्रं. 228 पर रखा गया। जिसमें मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात को टेलीविजन के माध्यम से देखा व सुना। प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात के दौरान पीएम ने किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश के विकास में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनकी मेहनत से ही देश आत्मनिर्भर बन सकता है। 



           पीएम ने युवाओं को प्रेरित किया कि वे नवाचार और स्टार्टअप के क्षेत्र में आगे बढ़े और देश की प्रगति में योगदान दें। महिलाओं की सुरक्षा और समानता के मुद्दे पर भी प्रधानमंत्री ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई कार्यक्रम के दौरान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों का समर्थन किया और उनकी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री ने पेरिस ओलंपिक में हिस्सा ले रहे हमारे खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी तथा हाल ही में सम्पन्न हुए इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय प्रतिभागियों से फोन पर बात कर उन्हें बधाई दी।



                देशभर के हैंडलूम कारीगरों की तारीफ करते हुए मोदी जी ने मध्यप्रदेश की माहेश्वरी साड़ी का भी जिक्र किया तथा खादीग्रामोद्योग के बढ़ते कारोबार और लोकप्रियता की चर्चा की। मोदी जी द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत इंदौर में एक ही दिन में हुए दो लाख पौधारोपण की प्रशंसा करना हम सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है। इसके साथ ही मोदी जी ने असम के चराइदेव मोईदाम को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल किए जाने पर देशवासियों को बधाई भी दी। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि नितिन आहूजा, जुबैर लाला मोर्चा प्रदेश मंत्री, जुबैर मदनी, जाहिद शेख, हाजी गब्बर कुरैशी, जावेद कुरैशी सहित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

होटल कर्मचारी ने दिया ईमानदारी का परिचय, लोटाया पैसों और गहनों से भरा बैग