महाराणा प्रताप जयंती पर घुड़दौड़ प्रतियोगिता आज

 


भारत सागर न्यूज/देवास। हिन्दू उत्सव समिति एवं महाराणा प्रताप सेना द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस अवसर पर महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में घुड़दौड़ प्रतियोगिता होने जा रहा है। समिति के धर्मेन्द्रसिंह बैस एवं नवीन सोलंकी ने बताया कि संवरक्षक विधायक गायत्रीराजे पवार के मार्गदर्शन में हल्दीघाटी युद्ध में भारत की आन-बान-शान के प्रतीक महान साहसी एवं फुर्तीले घोड़े चेतक को समर्पित घुड़दौड़ प्रतियोगिता भोपाल बायपास सेंटर इंडिया स्कूल के सामने आज शाम को 3.30 बजे से प्रारंभ होगी। 


                                               प्रतियोगिता में के विजेता प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागी को नगद राशि एवं गोल्ड मेडल भेंटकर सम्मानित किया जाएगा। समिति के विजय पंडित, ठाकुर राजेन्द्र सिंह बैस, पटलावदा सरपंच वीरू ठाकुर, राहुल पाटीदार, गणेश पटेल, राजेन्द्र ठाकुर पार्षद, बाबू यादव पार्षद,  गुरूदत्त शर्मा, अमृत सिंह राजपूत, प्रिसं सिरोनिया, राजेश जैन, जगदीश चौधरी, सौदानसिंह परिहार, युसूफ भाई घोडेवाले, दौलत सिंह पटेल, राहुल ठाकुर, राहुल त्रिम्बोलकर आदि ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर घुडदौड प्रतियोगिता का लाभ लेने की अपील की है।




Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

होटल कर्मचारी ने दिया ईमानदारी का परिचय, लोटाया पैसों और गहनों से भरा बैग