आष्टा थाने की नवनिर्मित ईमारत के उद्घाटन पर राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने मंच से कहा था थाने में आने वाले लोगो का सम्मान हो

  • एक दिन बाद ही जावर थाने की पुलिस पर विलंब से FIR दर्ज करने और झूमा झटकी का लगा आरोप 
  • थाने में फरियादी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत, लापरवाही के आरोप में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड
  • मेड़ पर पत्थर लगाने को लेकर हुआ था विवाद, लाठियों से पीटा, थाने में नहीं हुई सुनवाई - अर्जुन सिंह




भारत सागर न्यूज/सीहोर/रायसिंह मालवीय 7828750941 घायल अर्जुन सिंह ने बताया कि मैं अपने भाई चेतन,भतीजे ने पुष्पेंद्र और शुभम के साथ खेत पर था। यहां सोभाल सिंह से खेत की मेड़ को लेकर विवाद हो गया था, जिसे सुलझाने के लिए वह बात कर रहा था। सोभाल और उसके भाइयों ने हमारी जमीन में पत्थर डाल दिए। हमने उनसे पत्थर हटाने को कहा तो सोभाल, लाखन सिंह, विजेंद्र और राम सिंह गाली-गलौज करने लगे। सोभाल, लाखन, विजेंद्र और राम सिंह ने मना किया तो वे लाठी लेकर आ गए और मारपीट करने लगे। कुछ देर बाद पिंटू उर्फ शिवनारायण, गोपाल सिंह, अरविंद सिंह भी लाठी लेकर आ गए। उन्होंने हमारे साथ मारपीट की। मेरे सिर और कंधे पर चोटें आईं। मेरे भाई पुष्पेंद्र ठाकुर का हाथ, शुभम ठाकुर की पीठ और चेतन सिंह का हाथ और पीठ, बलवान सिंह का हाथ और मृतक बलवान सिंह घायल हो गए। इसके बाद जब हम थाने आए तो यहां काफी देर तक कोई सुनवाई नहीं हुई। थाने में ही भाई की तबीयत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए इंदौर ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।


गुरुवार रात जावर थाना क्षेत्र के कल्याणपुरा पंचायत के कान्याखेड़ी गांव में खेत की मेड़ पर पत्थर बिछाने की बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जहां सोभाल सिंह ठाकुर, लाखन सिंह बिजेंद्र सिंह ने चेतन सिंह, बलवान सिंह और अर्जुन सिंह को लाठियों से पीटा। इसमें बलवान और अर्जुन घायल हो गए।


परिजन घायल को लेकर रात में ही रिपोर्ट दर्ज कराने जावर थाने पहुंचे। यहां काफी देर तक उसकी सुनवाई नहीं हुई। फिर बलवान की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन इंदौर ले जाते समय सोनकच्छ में उसकी तबीयत और बिगड़ गई।


 परिजन उसे वहां अस्पताल ले गए। यहां बलवान की मौत हो गई। इस बीच पुलिस की लापरवाही का एक वीडियो सामने आया, जिसमें परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने और धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया। एसपी मयंक अवस्थी ने शुक्रवार को जावर थाने के एसआई अनिल डोडियार, प्रधान आरक्षक भरत राम और आरक्षक अर्जुन को निलंबित कर दिया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का पता चलेगा।


इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

इस मामले में घायल अर्जुन सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने राम सिंह, सोभाल सिंह सेंधव, लाखन सिंह, बिजेंद्र सिंह, पिंटू सेंधव, गोपाल और अर्जुन सेंधव के खिलाफ हत्या के प्रयास और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है, सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।



Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

होटल कर्मचारी ने दिया ईमानदारी का परिचय, लोटाया पैसों और गहनों से भरा बैग