भीषण हादसा : छत भरने वाली आईसर रोड किनारे डिवाईडर से टकराकर खा गई पलटी, कई घायल, 1 की मौत

 









भारत सागर न्यूज/देवास। शहर में लगातार हादसे हो रहे हैं। आज भी एक भीषण हादसे में कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। दरअसल छत भरने वाला आईसर वाहन कैला देवी के समीप सड़क किनारे डिवाईडर से जा टकराया जिसके बाद उसमें सवार कई लोगों को गंभीर चोंटे आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आईसर में 8 से 10 लोग सवार थे जिसमें कुछ बच्चे भी सवार थे। आईसर इटावा से छत भरकर इंदौर की तरफ जा रहे थी तभी कैला देवी चौराहे के समीप यमुना नगर चौराहे पर पीछे से आए आईसर वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे आईसर वाहन डिवाइडर से जा टकराया और पलटी हो गया जिसमें सवार करीब 8 से 10 लोग गंभीर घायल हो गए। 




घायलों को 108 की मदद से देवास जिला अस्पताल लाया गया जहां एक मजदूर की मौत हो गई वहीं करीब सात लोग घायल बताए जा रहे हैं जिसमें दो बच्चे गंभीर रूप से घायल है। जानकारी अनुसार दोनो आईसर रेसिंग कर रहे थे हालांकि इसकी कोई पुष्टि नही हुई है लेकिन शहर में वाहनों की रेसिंग अक्सर देखी जाती रही है जो किसी न किसी हादसे को हमेशा जन्म देती है। 



मामूली घायलों के नाम -
  • महेंद्र पिता भीम सिंह उम्र 17 
  • सीमा पति अर्जुन उम्र 35 
  • ममता पिता अर्जुन उम्र 8 साल
  • कमलेश पिता पूना उमर 19 
  • ममता पति अरविंद उम्र 18 
  • ठेकेदार का नाम : अजय 

गंभीर घायलो के नाम - 
  • थावरिया पिता बाबू उमर 45 
  • नारायण पिता हिंदू सिंह उम्र 48 
  • राकेश पिता दिनेश उम्र 8 
  • मंजरा पिता तोलिया उम्र 5 
  • अर्जुन पिता नानूराम उम्र 25 
  • सविता पति थावरिया उम्र 40
  • टीकम पिता मांगीलाल उम्र 35 (मृतक)


Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

होटल कर्मचारी ने दिया ईमानदारी का परिचय, लोटाया पैसों और गहनों से भरा बैग