पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने निकले साइकिल यात्री का किया स्वागत

 


भारत सागर न्यूज़/देवास। मिजोरम के निवासी 21 वर्षीय युवा वानलालोमजूआला वर्टे पर्यावरण संरक्षण (मिशन लाइफ) का संदेश लेकर साइकिल से भारत भ्रमण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी लोगों को दे रहे हैं। देवास पहुंचने पर आयुक्त रजनीश कसेरा के निर्देश पर नगर निगम बैठक हाल मे उपायुक्त देवबाला पिपलोनियां के द्वारा अन्य निगम कर्मचारियों व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथियों के साथ उन्हें फूल माला पहनाकर उनका सम्मान किया गया। श्री वर्टे अभी तक 5 से अधिक राज्यों की यात्रा कर चुके हैं। अब तक की यात्रा में वे लगभग 9 हजार कि.मी. साइकिल से यात्रा कर चुके हैं। अपनी यात्रा के अब तक के अनुभव को लेकर उनका मानना है कि लोगों को पर्यावरण के प्रति लगाव नहीं है। नागरिको को पर्यावण के प्रति जागरूक करने हेतु साइकिल यात्रा से संदेश दे रहे है।




 उनका मानना है कि पर्यावरण के प्रति सचेत होने की आवश्यकता है। इसका दुष्प्रभाव लोगों के जीवन के लिए हानिकारक है। उन्हों देश के सभी लोगों से अपील की है कि कम से कम ईंधनों का प्रयोग करें और कम दूरी की यात्रा पर साइकिल का इस्तेमाल करें। इससे सेहत और पर्यावरण दोनों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। श्री वर्टे का कहना कि अभी उन्हें 60 हजार कि.मी. की यात्रा और करनी है उनकी यह यात्रा 2025 तक पूरी हो जाने की उम्मीद है। उपायुक्त ने पर्यावरण संरक्षण हेतु नागरिको को जागरूक करने के लिए श्री वर्टे की प्रशंसा करते हुए उन्हें यात्रा के सफल होने की शुभकामना दी।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

शासकीय भूमि पर किया जा रहा पक्का निर्माण...!

सब जेल सैलाना में L E D =T V के माध्यम से हुआ संत रामपाल महाराज का सत्संग