शासकीय चिमनाबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई......

 



भारत सागर न्यूज/देवास। शासकीय चिमनाबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की हिंदी विषय की उच्च श्रेणी शिक्षिका रश्मि दुबे के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। मनोज बजाज ने बताया रश्मि दुबे हिंदी विषय में उच्च श्रेणी शिक्षक रही हैं। चिमनाबाई स्कूल में आने से पूर्व उन्होंने ग्राम सिया, भौंरासा एवं प्राथमिक विद्यालय क्रमांक आठ में अध्यापन किया। 



          कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य दिव्या निगम ने की। मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना के पश्चात विद्यालय के सभी शिक्षकों ने श्रीमती दुबे का शाल, श्रीफल भेंटकर पुष्मालाओं से अभिनंदन किया। श्रीमती निगम ने कहा शिक्षक कभी भी सेवानिवृत्त नहीं होता, उसका पूरा जीवन ज्ञान अर्जन में लगा रहता है। उसका जीवन अपने शिष्यों को योग्य बनाने में पूर्ण होता है। इस अवसर पर श्रीमती दुबे ने कहा उन्हें इस बात की खुशी है कि उनका जीवन शैक्षणिक कार्य में बीता। 


         आगे भी वह शैक्षणिक कार्य को जारी रखेंगी और बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करती रहेंगी। श्रीमती दुबे को विद्यालय से जुलूस के रूप में उनके निवास रामचंद्र नगर तक ले जाया गया। जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा उनके सम्मान में भोज दिया गया। इस अवसर पर वंदना जोशी, आदिल पठान, मनोज बजाज, राजेश तिवारी, संजय जोशी, अभिमन्यु यादव, जादौन सर, कुणाल दुबे, महेश सोनी, राहुल चौहान, कमल प्रजापत आदि उपस्थित थे। संचालन नीलम पटेरिया ने किया। आभार रुचि व्यास ने माना।



Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

होटल कर्मचारी ने दिया ईमानदारी का परिचय, लोटाया पैसों और गहनों से भरा बैग