मतदान केन्द्रो पर की जाने वाली व्यवस्थाओ को लेकर आयुक्त ने दिये निर्देश



भारत सागर न्यूज/देवास। नगर निगम आयुक्त रजनीश कसेरा ने निगम सीमा क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान दल के पहुंचने के पश्चात निगम मे विभागीय अधिकारियो के साथ आवश्यक बैठक आहुत की जिसमे मतदान दलो को दी जाने वाली निगम से व्यवस्थाओ पर चर्चा की। आयुक्त ने कहा कि निर्वाचन मतदान को सम्पन्न कराने मे मतदान दल के सभी अधिकारियो, कर्मचारियो की मतदान कराने मे अहम भूमिका होती है। हमें मतदान दलो के सहयोग मे जो दायित्व सौंपा है उसे सकारात्मक रूप से प्रसन्नता से निर्वाहन करेगें। निगम सीमा क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रो पर निगम द्वारा भोजन, पानी एवं बिजली आदि व्यवस्थाओं पर फोकस किये जाने के निर्देश सभी अधिकारियो को दिये।


उपायुक्त वित्त पुनित शुक्ला, उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, एसपीएस राणा, कार्यपालन यंत्री नागेश वर्मा, सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, इंदुप्रभा भारती, एकता शाह, सौरभ त्रिपाठी, जितेन्द्र सिसोदिया, विजय जाधव, राजस्व अधिकारी प्रदीप शास्त्री, प्रवीण पाठक, रणजीतसिंह पंजाबी को अपने अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रो पर मानिटरिंग किये जाने के निर्देश दिये। कम्युनिकेशन टीम के सहायक नोडल कुणाल दुबे, आनंद प्रजापति को सौंपे गये दायित्वो के लिए समय पर उपस्थित होकर अपनी टीम के साथ अपने कार्यो को समय पर किये जाने के निर्देश दिये गये। निगम सीमा क्षेत्र के मतदान केन्द्रो मे आदर्श मतदान केन्द्र भी बनाये गये है। आदर्श मतदान केन्द्रो पर आदर्श व्यवस्थाओं के लिए आदर्श मतदान केन्द्रो के निरीक्षण के भी निर्देश सहायक यंत्री इंदुप्रभा भारती को दिये। आयुक्त ने मतदान दलो को समय पर भोजन पहुंचाने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियो को दिये।













Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

होटल कर्मचारी ने दिया ईमानदारी का परिचय, लोटाया पैसों और गहनों से भरा बैग