आयुक्त कर रहे हैं वार्डों का सतत् निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये जाने वाले कर्मचारियों पर की जा रही सख्ती से कार्यवाही।

 

                  
भारत सागर न्यूज/देवास - वार्डों में साफ सफाई को लेकर आयुक्त रजनीश कसेरा के द्वारा निरंतर वार्डों में निरीक्षण किया जा रहा है। 27 अक्टूबर शुक्रवार को आयुक्त द्वारा वार्ड क्र. 27 एवं वार्ड क्र. 9 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वार्डों में सड़क सफाई एवं नाली सफाई का कार्य देखा साथ ही सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति भी चेक की। निरीक्षण में गलियों में एकत्रित कचरा पाया गया तथा सड़कों पर भी सफाई नहीं होना पाया गया। 



आयुक्त ने वार्ड क्र. 27 के दरोगा विकास बंजारे को सख्त हिदायत देते हुए समय पर सफाई कार्य संपादित करने के साथ ही वार्डों में  एकत्रित कचरे को तत्काल उठाये जाने हेतु कहा। तथा वार्ड क्र. 27 में एक महिला सफाई कर्मचारी सुषमा पति सुरेश अनुपस्थित पाई गई जिसकी सेवा समाप्त करने के निर्देश आयुक्त ने स्वास्थ अधिकारी जितेन्द्र सिसौदिया को दिये। आयुक्त ने स्वास्थ अधिकारी जितेन्द्र सिसौदिया को वार्डों में साफ सफाई पर विशेष फोकस दिये जाने के साथ ही कर्मचारी की उपस्थिति भी चेक करने हेतु कहा।










Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

फ्रीज में मिली महिला की लाश संबंधी सनसनीख़ेज़ अंधे क़त्ल का 10 घंटे में पर्दाफ़ाश, 5 साल लिव इन में रहने के बाद घोंट दिया पिंकी का गला ! 10 माह से रखा था फ्रिज में महिला का शव !

भौंरासा टोल प्लाजा पर टोलकर्मी के साथ मारपीट, पुलिस ने मामले को लिया जांच में...