भौरासा में संस्था मां शारदा इंदौर द्वारा निकाली गई भव्य चुनरी यात्रा.....

चुनरी यात्रा में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, हजारों की संख्या में पहुंची महिला श्रद्धालु। 




भारत सागर न्यूज/भौरासा/चेतन यादव -  शारदीय नवरात्रि में छटे दिवस संस्था मां शारदा इंदौर द्वारा भौंरासा नगर में एक विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई। चुनरी यात्रा चौधरी धर्मशाला पुरानी कचहरी से प्रारंभ हुई। वही नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए नगर के शक्ति माता मंदिर पहुंची। चुनरी यात्रा का बड़ा हनुमान चौक, रपट चौराहा, छोटा हनुमान चौक, बस स्टैंड सहित जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। 





इसी के साथ नगर में कई जगह पुष्पवर्षा से चुनरी यात्रा का स्वागत किया गया। अंत में चुनरी यात्रा शक्ति माता मंदिर परिसर पहुंची जहां पर महिलाओं ने नृत्य करते हुए चुनरी की पूजा अर्चना की। मां शक्ति की आरती के साथ सभी को प्रसाद वितरण कर समापन हुआ। संस्था के अध्यक्ष श्रीमती जया द्विवेदी ने चुनरी यात्रा में पहुंचे सभी महिलाओं का आभार भी व्यक्त किया।

















Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

फ्रीज में मिली महिला की लाश संबंधी सनसनीख़ेज़ अंधे क़त्ल का 10 घंटे में पर्दाफ़ाश, 5 साल लिव इन में रहने के बाद घोंट दिया पिंकी का गला ! 10 माह से रखा था फ्रिज में महिला का शव !

भौंरासा टोल प्लाजा पर टोलकर्मी के साथ मारपीट, पुलिस ने मामले को लिया जांच में...