कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा भौरासा पहुंची, बाहरी विधानसभा के व्यक्तियों की संख्या अधिक रही।

 


भारत सागर न्यूज/भौरासा/ चेतन यादव - मध्यप्रदेश में कांग्रेस द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही हैं। यह यात्रा सोमवार को सोनकच्छ विधानसभा के भौरासा फाटा होते भौरासा में रोड शो करते हुए सोनकच्छ पहुंची। यात्रा में मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व मंत्री एवं विधायक सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया,  विक्रांत भूरिया , जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष अशोक कप्तान सहित अन्य नेता सहित क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ता जन आक्रोश यात्रा में शामिल हुए। 





जन आक्रोश यात्रा का कृषि उपज मंडी प्रांगण में एक विशाल आम सभा का आयोजन हुआ। जन आक्रोश यात्रा में बाहरी विधानसभा जैसे इंदौर,देवास, बागली,आष्टा, हाटपिपलिया के व्यक्तियों की संख्या अधिक रही। क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की जन आक्रोश यात्रा में कमी कहीं ना कहीं देखने को नजर आई। कुछ शराब ठेकेदारों को भी गाड़ियां जन आक्रोश यात्रा में देखने को मिली। 



 







Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

होटल कर्मचारी ने दिया ईमानदारी का परिचय, लोटाया पैसों और गहनों से भरा बैग