शंकरगढ़ गौशाला के पदाधिकारियों को नगर निगम ने किया सम्मानित।




भारत सागर न्यूज/देवास। शंकरगढ़ स्थित गौशाला विगत कुछ वर्षों पहले अपनी दयनीय स्थिति के कारण चर्चा में आई थी। पूर्व के संचालकों ने वहा पर अव्यवस्था का अंबार लगा दिया था, जिससे वहा गौवंश की मृत्यु हो रही थी। तत्कालीन कलेक्टर को स्थिति से अवगत करवाने के बाद निगम को गौशाला संचालन हेतु दी गई। जिस पर निगम द्वारा आरंभ में कुछ समय संचालन पश्चात शहर में सामाजिक और सांस्कृतिक एवम गौसेवा के क्षेत्र में कार्यरत संस्था अभिरंग से अनुबंध किया गया। संस्था अभिरंग के अध्यक्ष बसंत वर्मा द्वारा निगम के अधिकारियों के साथ तालमेल बैठा कर गौशाला संचालन आरंभ किया। आरंभ में कुछ कठिनाइयां होने के बाद धीरे-धीरे संस्था अभिरंग और नगर निगम की मेहनत रंग लाना शुरू हुई और गौशाला में नए निर्माण कार्यों की लाइन लग गई। तात्कालिक कमिश्नर महोदय द्वारा गौशाला के अनेकों बार दौरे हुए। संस्था अभिरंग द्वारा निरंतर नए कार्यों की रूप रेखा बना कर निगम अधिकारियों को अवगत करवाया और निगम अधिकारियों की सहायता से निर्माण कार्यों तेजी से आगे बढ़ाए। वर्ष भर बाद गौशाला ने अलग रूप लेना आरंभ कर दिया। और आज वर्तमान में देवास की सबसे बड़ी और व्यवस्थित गौशाला के रूप में पहचान प्राप्त करी गई है। गौशाला में कुछ लोगो द्वारा विघ्न डालने बाधा पहुंचाने का कार्य भी किया गया। 


परंतु अध्यक्ष बसंत वर्मा और निगम अधिकारियों की कार्य कुशलता से सभी बाधाओं को पार कर निरंतर अपने कार्यों को आगे बढ़ाते हुए शंकरगढ़ स्थित गौशाला को नया रूप दे दिया। पूर्व में शहर के लोग गौशाला की और नही आते थे। पर आज शहर के आम नागरिक बड़ी तादाद में गौशाला से जुड़ रहे है। लोग अपने जन्मदिन वैवाहिक वर्षगांठ जेसे अवसर गौशाला मे मना रहे है। गौशाला की प्रगति और समृद्धि को देख तीन बार एमपी गौवसंवर्धन बोर्ड के चेयरमैन भी आकर संस्था अभिरंग और निगम अधिकारियों को कार्यप्रणाली की प्रशंसा कर चुके है। शहर के तमाम जनप्रतिनिधि और सामाजिक क्षेत्र के लोग भी गौशाला की पूर्व और वर्तमान स्थिति से खुश है। गौशाला के पदाधिकारियों को महापौर गीता अग्रवाल, आयुक्त रजनीश कसेरा, सभापति रवि जैन, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, विक्रम सिंह पवार, स्वास्थ्य अधिकारी जितेंद्र सिसोदिया, अश्विन सोनगरा सहित पार्षदों ने स्वागत कर सफल कार्य की बधाई दी। 



















Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

होटल कर्मचारी ने दिया ईमानदारी का परिचय, लोटाया पैसों और गहनों से भरा बैग