पुलिसकर्मियों ने शहीदों की आत्मशांति हेतु किया विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ।



भारत सागर न्यूज/देवास। सोलह श्राद्ध पक्ष प्रारंभ हो चुके है। शहर के मण्डुक पुष्कर पर वीर शहीदों की आत्मशांति हेतु विष्णु सहस्त्रनाम पाठ का आयोजन किया जा रहा है। द्वितीय दिवस पर शहीदों की आत्मशांति के लिए पुलिस विभाग के शहीदों को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्री विष्णुसहस्रनाम पाठ का सामूहिक पाठ किया गया। पाठ पश्चात राष्ट्रगान गान कर भारत माता की जय के नारे लगाए गए।



आयोजन के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह ने कहा कि ये बड़ा ही पवित्र विचार देवास में स्थापित किया गया हैं। साथ ही विष्णु सहस्रनाम पाठ का वाचन किया गया। जैसा कि हम सभी को पता है सभी ने देश के लिए शहादत दी है। साथ बहुत पवित्र तरीके से पाठ का वचन हुआ।में पूरी टीम को बधाई देता हूं। कार्यक्रम के संयोजक दीपक नाईक ने बताया कि श्राद्ध पक्ष में 16 दिनों तक प्रतिदिन शाम 5 बजे से 6 बजे तक विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ किया जाएगा। पाठ के वाचन में शहर के गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न संस्थाएं करेगी पाठ।


पाठ में देवास अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जय वीर सिंह भदौरिया, आरआई रंजीत ठाकुर, टीआई दीपक यादव, टीआई अमित सोलंकी, पुलिस विभाग के समस्त अधिकारी व कर्मचारी, पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी व कार्यक्रम के संयोजक दीपक नाईक सहित साथीगण उपस्थित थे।




















Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

होटल कर्मचारी ने दिया ईमानदारी का परिचय, लोटाया पैसों और गहनों से भरा बैग