शहर हित एवं पत्रकार भवन हेतु स्थान आरक्षित करने हेतु आपत्ति-सुझाव प्रस्तुत किए!

शहर में पत्रकार भवन हेतु स्थान आरक्षित किए जाने की मांग सामाजिक कार्यकर्ता ललीत चौहान ने की!




देवास। शहर के सुंदर विकास हेतु सामाजिक कार्यकर्ता ललीत चौहान ने नगर पालिक निगम ने उपस्थित नगर तथा ग्राम निवेश अधिकारी को देवास विकास प्रारूप 2035 को लेकर सुझाव एवं आपत्तियां सामाजिक कार्यकर्ता ललीत चौहान ने प्रस्तुत की। जिसमें आपत्तियां 14 बिंदुओं को लेकर वहीं सुझाव 6 बिंदुओ पर दिया गया। 
जिसमें प्रमुख आपत्तियां इस प्रकार है- 


  1. देवास विकास प्रारूप 2035 में इंदौर रोड औद्योगिक क्षेत्र में पूर्व में आरक्षित उद्यानों को दर्शाना भूल गए। 
  2. इंदौर रोड औद्योगिक क्षेत्र में नगर वन हेतु आरक्षित जमीन को उद्यान में दर्शाया गया।
  3. वृक्षों हेतु आरक्षित भूमि पर रहवासी क्षेत्र अंकित किया गया।
  4. सार्वजनिक एवं अद्र्ध सार्वजनिक हेतु आरक्षित भूमि पर निजी संस्था के लिए जल सोधन सयंत्र दर्शाया गया। 
  5. नगर पालिक निगम द्वारा संचालित फायर ब्रिगेड (अग्निशमन) डीपो को मानचित्र में दर्शाना ही भूल गए आदि। 


प्रमुख सुझाव इस प्रकार है-
 
  1. नगर जन के लोक स्वास्थ्य की दृष्टि से एवं भूमिगत जल संपदा सुरक्षित रखने हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण (सी.ई.टी.पी.) दूषित जल उपचार संयंत्र की स्थापना के लिए जगह आरक्षित की मांग। 
  2. शहर स्तरीय उद्यान, खेल मैदान, वाहन विराम, पत्रकार भवन आदि के सुझाव प्रस्तुत किए गए। 
  3. वहीं इनके द्वारा पिछली बार देवास विकास प्रारूप 2012 की आपत्ति एवं सुझाव भी दिए गए थे। 
  4. सामाजिक कार्यकर्ता ललीत चौहान ने देवास शहर के चहुमुखी विकास हेतु देवास विकास प्रारूप 2033 में भी आपत्ति एवं सुझाव प्रस्तुत करे। जबकि यह कार्य स्थानीय राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधियों का है। 



Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

होटल कर्मचारी ने दिया ईमानदारी का परिचय, लोटाया पैसों और गहनों से भरा बैग