भाजपा किसान मोर्चा की जिला बैठक संपन्न......






देवास। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जिला बैठक आज दिनांक 13 सितंबर 2023 को  वृंदावन गार्डन सावेर रोड सोनकच्छ में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री महेश पाटीदार, पृथ्वीराज सिंह रजापुर, बहादुर सिंह पिलवानी, तेज सिंह बघेल, जिला महामंत्री पंकज वर्मा के मुख्य अतिथि में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह गोहिल द्वारा की गई। बैठक में विशेष अतिथि निरंजन सिंह सेगर, राजेंद्र सिंह मोडरीया, हीरेंद्र पिलवानी, जिला प्रभारी जगदीश नागर, महामन्त्री अखिलेश  खोजा, त्रिलोक पटेल, रामेश्वर धाकड़, विजेंद्र सिंह मनासा की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई।




भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, महेश पाटीदार नरेंद्र सिंह राजपूत, तेज सिंह बघेल, अर्जुन पटेल द्वारा किसान मोर्चा पदाधिकारी को संबोधित किया। किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह गोहिल द्वारा मोर्चा के आगामी कार्यक्रम के विधानसभा सम्मेलन सोनकच्छ एवं हाटपिपलिया में आयोजित करना एवं किसान मोर्चा का सदस्यता अभियान एवं किसान शिव  ग्राम चौपाल के आयोजन के संदर्भ में जानकारी देकर मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी एवं मंडल के पदाधिकारी को दी और आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में किसान मोर्चा की अहम भूमिका रहे यह जानकारी दी गई। 


भाजपा जिला अध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं में संबोधित करते हुए अपने जोशीले उद्बोधन में जोश एवं उर्जा का संचार किया बैठक का संचालन मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह मनासा द्वारा किया। बैठक का आभार जिला महामंत्री अखिलेश खोजा ने किया। उक्त जानकारी किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी अशोक पोरवाल ने दी।



















Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

होटल कर्मचारी ने दिया ईमानदारी का परिचय, लोटाया पैसों और गहनों से भरा बैग