518 शिक्षकों का सर्व सामाजिक विकास संस्था ने किया सम्मान!




देवास। सर्व सामाजिक विकास संस्था द्वारा समारोह आयोजित किया गया। जिसमें 518 शिक्षकों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि सुरजीत सिंह चौहान, विशेष अतिथि महेश सोनी, लीला राठौर, अशोक पोरवाल थे। अध्यक्षता दिव्या निगम प्राचार्य चिमनाबाई स्कूल ने की। सभी अतिथि का अभिवादन संस्था धर्म प्रकोष्ठ अध्यक्ष संदीप तिवारी, वार्ड 8 पार्षद राजेंद्र ठाकुर एवं प्रेम कुमार शर्मा ने किया। संस्था के प्रांतीय सचिव हुकुम सिंह पवार ने अतिथियों का संस्था के प्रतीक चिन्ह भेंटकर अभिवादन किया। इसी बीच हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शेरो व प्रवक्ता सोनू सोनोने भी उपस्थित थे। 





राष्ट्रीय अध्यक्ष शेरो ने हुकुम सिंह पवार को हिंदू शक्ति दल का प्रदेशाध्यक्ष एवं संतोष तिवारी को प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया। मुख्य अतिथि सुरजीत सिंह चौहान एवं अतिथि के द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। सभी शिक्षकों को संस्था सचिव हुकुम सिंह पवार ने अभिवादन करते हुए मेडल पहनाकर सम्मानित किया। संस्था संरक्षक पीएन तिवारी ने भी अभिवादन किया। संरक्षक महेश सोनी ने भी सभी अतिथियों का सम्मान किया। संचालन संतोष तिवारी नगर अध्यक्ष ने किया। प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर हुकुम सिंह पवार ने सभी का अभिवादन किया। अंत में आभार जितेंद्र सिंह पवार ने माना।



Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

होटल कर्मचारी ने दिया ईमानदारी का परिचय, लोटाया पैसों और गहनों से भरा बैग