माता टेकरी पर द्वितीय श्रीजी तुलसी वन का निर्माण 251 पौधे रोपकर किया!



देवास। श्रीजी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सेवा समिति द्वारा श्रीजी तुलसी वन का निर्माण अभियान चलाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत गुरुवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश अनुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रभात कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में देवास शहर की हृदय स्थली माँ चामुण्डा टेकरी पर तुलसी वाटिका का निर्माण कर 251 तुलसी जी के पौधों का रोपण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं श्रीजी बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ संस्था के संयुक्त तत्वधान में वृहद स्तर पर देवास टेकरी पर तुलसी वाटिका का निर्माण किया गया। 



उक्त कार्यक्रम में प्रियांशु पांडे न्यायाधीश ने भी हिस्सा लेकर अधिक से अधिक पौधे रौंपे।  जिला विधिक सहायता अधिकारी रॉबिन दयाल एवं सचिव घनश्याम मोदी ने बताया कि पंच जा अभियान अंतर्गत एवं श्री जी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सामाजिक संस्था द्वारा तुलसी वन निर्माण अभियान सतत रूप से चल शहरभर में चल रहा है। जो कि पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से काफी लाभदायक है। साथ ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है कि अधिक से अधिक पौधे रोपकर पर्यावरण का संरक्षण और संवर्धन किया जा सके।



उक्त कार्यक्रम में उप. वन क्षेत्रपाल किशन कुरील, कार्यवाहक ज्योति पाल, समिति अध्यक्ष पदम सिंह पवार, कुसुमलता अग्रवाल, लक्ष्मी बघेल, वनरक्षक महेन्द्र पवार, सूरज सोलंकी, कमल किशोर परमार, भारत वर्मा, हरि किशोर शर्मा, उषा फूलमाली, मुकेश फुलमाली, गौरव व्यास आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी समिति उपाध्यक्ष रूक्मणि परमार ने दी। 




Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

होटल कर्मचारी ने दिया ईमानदारी का परिचय, लोटाया पैसों और गहनों से भरा बैग