राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में दिशा रेड्डी ने जीता स्वर्ण पदक!




देवास/नाशिक(महाराष्ट्र) - नाशिक(महाराष्ट्र) में 12 से 15 अगस्त 2023 को आयोजित 11 वी सीनियर राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के खिलाड़ीयों उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 1 स्वर्ण, 2 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर मध्य प्रदेश को गौरवान्वित किया।





पेंचक सिलाट एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष अबरार अहमद शेख ने बताया की अंतरराष्ट्रीय रेफरी और मध्य प्रदेश कोच,अभय श्रीवास के सानिध्य में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के खिलाड़ी दिशा रेड्डी देवास ने सोलो में स्वर्ण पदक,भूमिका जैन देवास ने टुंगल में रजत पदक,अनुश्री कुशवाहा,विशाखा कोल,पिंकी कोल ने रेगु इवेंट्स में कांस्य पदक , टेंडिंग (फाइट) में हिमांशी जाट इंदौर ने रजत पदक, निहारिका राजपुरोहित,चिंतामणि,पंकज पांडे भोपाल , तनु सेन ग्वालियर,महेंद्र स्वामी,प्रियंका सिंह दरबार इंदौर ने अपने अपने वर्ग समूह में सर्व श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पदक जीतकर 25 अक्टूबर से 9 नवंबर 23 को गोवा में आयोजित होने वाली 37 वी नेशनल गेम्स  के लिए क्वालीफाई किया।


इसके अलावा सेनी इवेंट्स में गांडा इवेंट्स के खिलाड़ी निहारिका राजपुरोहित,स्वेता कुमारी ने सातवी रैंक, हर्ष जायसवाल और प्रांजल बुडानिया ने आठवी रैंक, सोलो इवेंट्स में सौरभ गौतम आठवी रैंक, टुंगल इवेंट्स में हर्ष जयसवाल ने नवी रैंक बनाई और इन्होंने भी नेशनल गेम्स के लिए क्वालीफाई किया।

                         इसके आलावा हिमांशु शर्मा,आसिफ अली,मृत्युंजय,रितिका कुशवाहा,रीना गुर्जर,विनीता रायकवार,अशुकुमार,तरुण मीना सभी भोपाल,अजय कैला रीवा,अमित रजक, धनेश सिंह सतना ने भी अपने वर्ग समूह में सर्व श्रेष्ठ प्रदर्शन किया जिनकी नेशनल गेम्स  में आने की संभावना है। 




















पूजा खटवा ने प्रतियोगिता में निर्णायक रही,ओर विक्रम देवड़ा टीम मेनेजर रहे!


खिलाडियों की इस उपलब्धि पर देवास विधायिका श्रीमंत राजमाता गायत्री राजे पवार,महाराज विक्रम सिंह पवार साहब,श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल देवास महापौर,मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव दिग्विजय सिंह सर (जबलपुर) व विकाश खरड़कर  सर टी. टी.नगर स्टेडियम भोपाल,देवास खेल अधिकारी हेमंत सुवीर खेल  एवं युवा कल्याण विभाग देवास,उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुधीर सोमानी,राजीव खंडेलवाल,राम दयाल यादव पार्षद,संदीप जाधव कोषाध्यक्ष PSAMP ,हितेंद्र दांडे सह सचिव PSAMP,  ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विजय पवार,सन्मीत सिंह खनूजा,मिर्जा सर,संदीप जाधव, सभी  खिलाड़ी,पालकगण ओर  संस्था के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं और बधाई दी।










Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

होटल कर्मचारी ने दिया ईमानदारी का परिचय, लोटाया पैसों और गहनों से भरा बैग