देवास से साइकिल से नौ देवी सहित वैष्णव देवी दर्शन करते हुए बाबा अमरनाथ के दर्शन कर एक माह तीन दिन में वापस लौटे शिव शक्ति भक्त ठाकुर का शहर में हुआ आत्मीय स्वागत।




देवास/पंडित अजय शर्मा - वैसे तो वर्षों से पुर्वजों और पंडितों से सुनते  ही आ राहें थे,  कि, भगवान श्री शंकर शंभू भोलेनाथ के भक्त बड़े ही निराले, दुर्लभ, जिद्दी और भोले भाले व तटस्थ आस्था वाले ही भक्त रहते हैं।
जिन्हें कोई भी विपरीत परिस्थिति में भी भटका नहीं सकता बल्कि लाख फितरत फैलाने के बाद भी शरण तो भोलेनाथ के भोले से भक्त के पास ही मिलती है। यहां हमें आस्था कि अनोखी दास्तान बताने में अपार खुशियों की अनुभूति हो रही है कि देवास में भी हमारे परम मित्र आनन्द सिंह ठाकुर (अन्नु दरबार)  भोले के ऐसे ही निराले भक्त हैं।
       यहां यह बताना भी आवश्यक है कि देवास के हमारे मित्र  आनन्द सिंह ठाकुर (अन्नु दरबार) भोलेनाथ के ये भोले से भक्त मां आदिशक्ति जगत जननी मां जगदंबा के भी अतिप्रिय अनन्य भक्त हैं। ऐसे शिवमस्त निराले भक्त ही सनातन धर्म की ज्योत को दोनों हाथों से  थाम कर रखने में अहम भूमिका निभा रहे हैं और सत्य सनातन धर्म कि अलख जगाने में भी महत्वपूर्ण सहभागिता निभा रहें हैं।


             देवास से नौ देवी दर्शन करने के साथ वैष्णव देवी दर्शन करते हुए साईकिल से बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शन कर एक माह तीन दिवसीय यात्रा मंगलमय पूर्ण कर विगत रविवार को देवास लौटे आनन्द सिंह ठाकुर (अन्नु दरबार) का देवास के अनेक सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने पुष्प मालाएं पहनाकर ढ़ोल धमाकों के साथ शहर में जगह जगह दरबार का स्वागत भी हर्ष उल्लास के साथ किया गया। इस मनमोहक  दृष्य़ ने वाकई देवास में आस्था मय वातावरण बना दिया। दरबार के यात्रा से वापस देवास आगमन उपरांत भी दरबार अपने घर जाने से पूर्व मंदिरों में अपनी हाजिरी लगाई तत्पश्चात घर को रवाना हुए। जहां उनके परिवार व आस-पड़ोस के लोग उत्साह से दरबार का स्वागत सम्मान करने का इंतजार कर रहे थे।


              एक विचित्र पहल शिव शक्ति सेवा मंडल के संयोजक  आनंदसिंह ठाकुर (अन्नु दरबार)  कि धार्मिक आस्था व अपार श्रद्धा  भक्ति की झलक देवास में चर्चा का विषय बनी हुई है ।

            आपको बता दें कि विगत 26 वर्षों से निरंतर बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शन करते आ रहे आनंदसिंह ठाकुर इस वर्ष 3 जुलाई गुरु पूर्णिमा के दिन देवास से नौ देवी के दर्शन करते हुए वैष्णो देवी के रास्ते अमरनाथ दर्शन के लिए भक्तों के साथ रवाना हुए थे।
                   1996 से निरंतर आनंदसिंह ठाकुर बाबा अमरनाथ के दर्शन करने जा रहे हैं । जिसमें चार बार तो अन्नु दरबार मोटर साइकिल से अमरनाथ की यात्रा कर चुके हैं। और  इस वर्ष 2023 मे साइकिल से शिवभक्त ठाकुर ने 1 माह 3 दिन मे इस बार बाबा बर्फानी की पूरी यात्रा की गई, जिसमें नौ देवियों के दर्शन के साथ माता वैष्णव देवी दर्शन करते हुए बाबा बर्फानी की पवित्र यात्रा भी शामिल है। आनंदसिंह ठाकुर के विगत रविवार को वापस देवास आने पर शहर में विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं सहित शिव शक्ति सेवा मंडल, सहित पत्रकार संगठन  द्वारा अन्नु दरबार का भव्य स्वागत किया गया ।


                 ठाकुर ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के साइकिल से दर्शन करने पर कई जगह कठिनाइयों का सामना करना पड़ा,जैसे हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन व पुल के टूटने पर कई किलो मीटर पैदल भी चलना पड़ा। लेकिन बाबा बर्फानी व नौ देवियों की शक्ति से 1 माह 3 दिन की पूरी यात्रा कैसे हो गई मालूम ही नहीं पड़ा। यहां तक कि ठाकुर ने बताया कि यात्रा के दौरान हर कठिनाईयों में पूरी यात्रा में बाबा मेरे साथ रहे और आगे भविष्य में भी बाबा अमरनाथ बर्फानी बाबा जब जब जिस तरहां के साधन संसाधन से बुलाएंगे तब तक में बाबा के दर्शन को जाता रहूंगा। जय बाबा अमरनाथ बर्फानी भूखे को भोजन प्यासे को पानी।




Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

होटल कर्मचारी ने दिया ईमानदारी का परिचय, लोटाया पैसों और गहनों से भरा बैग