हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्र में हो रहा चहुंमुखी विकास : विधायक मनोज चौधरी !

बूथ विजय संकल्प अभियान को मजबूत बनाकर मिशन 2023 को सफल बनाने में जुट जाएं कार्यकर्ता : रायसिंह सेंधव

नेवरी सेक्टर के कलस्टर सम्मेलन में बूथ विजय संकल्प अभियान में कार्यकर्ताओं को दिलाया संकल्प



नेवरी। हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्र के नेवरी सेक्टर का नगर के विनायक गार्डन में भाजपा संगठन की योजनानुसार बूथ विजय संकल्प अभियान अंतर्गत बूथ जीता चुनाव जीता की विशाल कलस्टर बैठक सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुई। अतिथियों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र का पूजन-अर्चन, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कलस्टर सम्मेलन का शुभारंभ किया।  विधायक मनोज चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्र में चहुंमुखी विकास की गंगा बह रही है। क्षेत्र में सडक़, पुलिया, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि के विकास कार्य किए जा रहे हैं। पीने के पानी के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिकता के तौर पर कार्य किया जा रहा है। अब जलसंकट से निजात की क्षेत्रवासियों की पुरानी मांग पूर्ण होने जा रही है। भाजपा संगठन के कार्यकर्ताओं में अनुशासन और संस्कार देखा जाता है। कार्यकर्ताओं के समर्पण के कारण ही प्रदेश एवं केंद्र में भाजपा की सरकार है। ऐसे कार्यकर्ताओं को मैं कोटि-कोटि प्रणाम करता हूं।


मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने कहा कि संगठन की योजनानुसार बूथ विजय संकल्प अभियान के अंतर्गत बूथ जीता-चुनाव जीता कार्ययोजना में प्रत्येक कार्यकर्ता तन-मन से जुट जाएं। श्री सेंधव ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के बूथ को मजबूत कर मिशन 2023 को सफल बनाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। आप जैसे देवतुल्य व समर्पित कार्यकर्ताओं को मैं नमन करता हूं। आपके कारण ही आज भाजपा संगठन राष्ट्र की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित है। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को बूथ विजय संकल्प अभियान के बूथ जीता, चुनाव जीता का संकल्प दिलाया गया। कलस्टर सम्मेलन में भाजपा जिला महामंत्री मनीष सोलंकी, मंडल अध्यक्ष देवकरण पाटीदार, मंडल प्रभारी जितेंद्रसिंह सेंधव, वरिष्ठ भाजपा नेता बद्रीलाल पाटीदार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश पाटीदार, हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्र विस्तारक पंकज जोशी उपस्थित थे। हाटपीपल्या ग्रामीण मंडल के नेवरी, महूखेड़ा, कजलीवन, बोरखेड़ा, रोजड़ी, घट्टिया, पोनासा, मानकुंड, अरलावदा, शिवपुर मुंडला के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नवीन पाटीदार ने किया।







Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

होटल कर्मचारी ने दिया ईमानदारी का परिचय, लोटाया पैसों और गहनों से भरा बैग