श्री राजाभाऊ महाकाल न्यास के नए भवन का हुआ भूमि पूजन !

देवास। श्री राजा भाऊ महाकाल न्यास के नए भवन का भूमिपूजन बालगढ़ में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि बलिराम पटेल प्रांत प्रचारक (मालवा प्रांत), अतिथि कैलाश चंद्रावत विभाग संघ चालक, देवास जिला संघचालक मनोहर विश्वकर्मा थे। प्रांत प्रचारक बलिराम पटेल ने अपने मुख्य अतिथि संबोधन में कहा कि पहले संघ के संस्थापक डॉ. साहब को आर.एस.एस. शाखा शुरू करने पर उनका बहुत  उपहास उड़ाया जाता था। जब वो हिन्दू समाज के संघठन की बाते लोगो को बताते तो लोग उनका बड़ा मजाक उड़ाया करते थे, लेकिन आज संघ के साथ ही उसके जितने भी अनुषांगिक  संघठन है वो भी संघ जैसे ही विशाल संगठन बन चुके है और संघ आज विश्व का सबसे बड़ा संघठन बन चुका है। मानो एक छोटे से पौधे ने विशाल वटवृक्ष का आकार ले लिया हो। पूरा विश्व अनुशासित संघठन आर.एस.एस. को देखकर हेरान रह जाता है। आज 21वी सदी में हमे अपने स्वयं को जगाना है। हमने विश्व को कोरोना का सबसे सस्ता और सबसे पहले अच्छा टीका बनाकर पूरे विश्व की जान बचाई। इसलिए हमे अपने स्व को जगाकर अधिक से अधिक वस्तुओ का निर्माण भारत मे ही करना है। उन्होंने नए भवन राजाभाऊ महाकाल न्यास के कार्यालय के बारे में कहा की इस नवीन कार्य और इस निर्माण में हमे सम्पूर्ण सहयोग करना चाहिए। क्योंकि यह कार्यालय स्वयंसेवकों का ही नही। सम्पूर्ण हिन्दू समाज की शक्ति का केंद्र है। यह निर्माण श्री राजाभाऊ महाँकाल सेवा न्यास के माध्यम से होगा। कार्यक्रम के अतिथि के रूप में उपस्थित मनोहर विश्वकर्मा ने पुराने संघ कार्यक्रम के बारे में  बताया कि सभी स्वयंसेवक का किस तरह से उस समय योगदान था। जब साधनों की इतनी सुविधा नही हुआ करती थी फिर भी राष्ट्र के लिए समर्पित स्वयंसेवक ने अपना  महत्वपूर्ण योगदान देकर कार्यलय का निर्माण किया था। आज पुन: आवश्यकता है। इस न्यास भवन के निर्माण के लिए सभी स्वयंसेवक अपना महत्वपूर्ण योगदान दे। कार्यक्रम का संचालन देवकृष्ण व्यास ने किया एवं आभार न्यास के अध्यक्ष अशोक जाधव ने माना।







Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

होटल कर्मचारी ने दिया ईमानदारी का परिचय, लोटाया पैसों और गहनों से भरा बैग