अनिश्चितकालीन व कलमबंद हड़ताल पांचवें दिन भी जारी

सरकार को सद्बुद्धि हेतु सहकारी कर्मचारी आज करेंगे सुंदरकाण्ड एवं हनुमान चालीसा का पाठ



देवास। अपनी जायज मांगों के निराकरण को लेकर मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ के आव्हान पर मध्यप्रदेश सहकारी समिति के कर्मचारी विगत 5 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। इस हड़ताल के चलते जिले की सभी सोसाइटी और राशन की दुकान बंद है, जिसके कारण राशन वितरण नहीं हो पा रहा है। जिलाध्यक्ष जवाल सिंह ठाकुर ने बताया कि हड़ताल के दौरान बड़ी संख्या में जिले से कर्मचारी धरना स्थल पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए विरोध प्रकट किया। सहकारी समिति कर्मचारियों द्वारा आज गुरुवार को धरनास्थल पर सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने को लेकर संगीतमय सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि मध्यप्रदेश सहकारी समिति के सदस्यों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा और वेतन दिए जाने और स्व सहायता समूह उपभोक्ता भंडारण के कमीशन बढ़ाए जाने की मांग को लेकर मध्य प्रदेश सहकारी समिति के कर्मचारी प्रदेश के आव्हान पर अनिश्चितकाल के लिए कलमबंद और ताला बंद हड़ताल पर है, जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती तब तक हमारी अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार जारी रहेगी। प्रदेश सरकार ने समय रहते हमारी मांगों पर अमल नही किया तो आंदोलन उग्र रूप ले लेगा। हड़ताल के दौरान धरना प्रदर्शन में महासंघ उपाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह सेंधव, इंदर सिंह गौड़, बहादुर सिंह भाटी, संतोष शुक्ला, धीरज सिंह बडिय़ा, पवन परमार, प्रकाश चंद्र कारपेंटर, जीवन सिंह राजपूत, दिनेश सिंह खेरिया, बेनिराम राठौर, राकेश चौधरी, महेंद्र सिंह राजावत, महेंद्र शर्मा खातेगाव, मनु दादा कटफोड , शैलेंद्र जोशी, देवेंद्र सिंह, माखन लाल वर्मा, नरेंद्र सिंह आगरोद, सोनू पाटीदार, सत्यनारायण चौधरी, गोपाल सिंह पटेल, राधेश्याम  डबल चौकी, इंदर सिंह पोलाखल, जीवन गोस्वामी, धर्मेंद्र सिंह, विक्रम सिंह दरबार, विक्रम सिंह डबलचौकी, रविप्रताप सिंह, रावसिंह खातेगांव, ज्येन्द्र सिंह, हरेंद्र सिंह, नितेश बरोठ, राजेश राजपूत, धीरज सिंह, अजय सिंह राजपूत, राजकुमार, श्रवण पाटीदार सहित संपूर्ण जिले के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

होटल कर्मचारी ने दिया ईमानदारी का परिचय, लोटाया पैसों और गहनों से भरा बैग