शहर में लगातार बढ़ रहा मच्छरों का प्रकोप, कहां गई निगम की दवा छिड़कने वाली गाड़ी !



देवास। बेमौसम परिवर्तन के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। जिससे बीमारी फैलने का खतरा बढ़ रहा है। शहर के कई ऐसे वार्ड जहां अभी तक मच्छर दवाई का छिडक़ाव करने वाली गाड़ी आज तक नहीं आई है। नगर निगम मच्छरों के बढ़ते प्रकोप पर रोक लगाने के लिए कोई उचित कदम क्यों नही उठा रहा। शहर में जिधर देखो उधर मच्छरों ने आतंक मचा रखा है। नगर निगम एक तरफ स्वच्छ भारत अभियान को लेकर करोड़ों रुपए शहर में खर्च करता आ रहा है, लेकिन एक ओर मच्छरों का बढ़ते साम्राज्य पर रोक क्यों नही लगा रहा है। लोगों की रातों की नींद खराब कर रखी है। नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से क्यूं मुह मोड़ रहे है।

शिवसेना जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा ने नगर निगम पर सवाल उठाते कहा कि एक तरफ शहर में बारिश हो रही है। लाखों करोड़ों रुपए स्वच्छ भारत अभियान पर खर्च हो रहे। वहीं दूसरी तरफ शहर में अत्यधिक मच्छरों का प्रकोप होने के कारण कई बीमारियां पनप रही है। गंदगी के कारण मच्छर की तादात हर कहीं देखने को मिल रही है। रात्रि में लोगों का सोना हराम हो गया है। प्रशासन को जिम्मेदारी समझना चाहिए और समय रहते दवाइयों का छिडक़ाव करवाना चाहिए, लेकिन अब तक दवाई छिडक़ाव की मशीन शहर में कहीं देखने को नही मिली। महापौर, निगम अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों को संज्ञान लेना चाहिए कि आप सभी को शहरवासियों ने अपना बहुमूल्य मत देकर चुना है। लेकिन आपकी निष्क्रियता के कारण शहरवासी मच्छरों के प्रकोप की परेशानी को झेल रहे हैं। नगर निगम आयुक्त से शिवसेना जिलाध्यक्ष वर्मा ने मांग की है कि प्रत्येक वार्ड में दवाई का छिडक़ाव प्रारंभ करवाया जाए क्योंकि, यही वह जनता है जो निगम का टैक्स देती हैं, जिससे नगर निगम चलती है। वही आज तरस रही है। नगर निगम द्वारा यदि दवाइयों का छिडक़ाव हो भी रहा है तो सिर्फ प्रशासनिक अधिकारियों के निवासों पर किया जा रहा है। शहर में आमजन भी रहते है, उन्हें भी मच्छरों से मुक्ति चाहिए। नगर निगम को इस ओर ध्यान देना चाहिए और शीघ्र ही शहरभर में मच्छर मारने की मशीन घुमवाई जाना चाहिए।




Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

फ्रीज में मिली महिला की लाश संबंधी सनसनीख़ेज़ अंधे क़त्ल का 10 घंटे में पर्दाफ़ाश, 5 साल लिव इन में रहने के बाद घोंट दिया पिंकी का गला ! 10 माह से रखा था फ्रिज में महिला का शव !

भौंरासा टोल प्लाजा पर टोलकर्मी के साथ मारपीट, पुलिस ने मामले को लिया जांच में...