देवास में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का हुआ आयोजन !



देवास - राज्य शासन के निर्देशानुसार मंगलवार को लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन महारानी चिमना बाई उ.मा.वि. देवास में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर प्रतिनिधी श्री दुर्गेश अग्रवाल द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं कन्या पूजन कर किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न् गतिविधियां सांस्कृतिक नृत्य, भरतनाट्यम, लोकगीत गायन, वृक्षा रोपण एवं लाड़ली लक्ष्मी- बालिकाओं को प्रमाण पत्र वितरण का आयोजन किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में मुख्यमंत्री निवास भोपाल में दोपहर 12:00 बजे आयोजित किया गया। जिसका सीधा प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से सम्पूर्ण जिले में किया गया। लाड़ली लक्ष्मी उत्सव जिला, नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किये गये।
श्रीमती सौदामिनी शिवहरे सहायक संचालक द्वार उक्त कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा बताई गई। जिले में लाड़ली लक्ष्मी वाटिका एवं लाड़ली लक्ष्मी पथ बनाए गए है, उक्त  वाटिका में महापौर प्रतिनिधी श्री दुर्गेश अग्रवाल एवं अन्यल प्रतिनिधियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। 

महापौर प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल ने उपस्थित बालिका/महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे जिले की बालिकायें प्रदेश एवं देश में कई क्षेत्रों मे नाम रोशन कर रही है। बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में बढावा देने के लिये प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना संचालित की जा रही है। लाड़ली बालिकाओं को लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट  प्रदर्शन/उत्कृकष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाली बालिकाओं एवं उनके माता-पिता को प्रमाण पत्र एवं पुरस्का्र देकर सम्मा्नित किया। कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट् प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती निगम, परियोजना अधिकारी श्री मोहनलाल अहिरवार, सुश्री प्रियंका जायसवाल एवं विभागीय अमला उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुश्री ऋचा वागढे ने किया एवं आभार सुश्री प्रियंका जायसवाल परियोजना अधिकारी द्वारा माना गया।





Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

फ्रीज में मिली महिला की लाश संबंधी सनसनीख़ेज़ अंधे क़त्ल का 10 घंटे में पर्दाफ़ाश, 5 साल लिव इन में रहने के बाद घोंट दिया पिंकी का गला ! 10 माह से रखा था फ्रिज में महिला का शव !

भौंरासा टोल प्लाजा पर टोलकर्मी के साथ मारपीट, पुलिस ने मामले को लिया जांच में...