उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान एवं संगीत समारोह में हुआ 20 से अधिक विभूतियों का सम्मान !

देर शाम तक चले आयोजन में कलाकारों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां


देवास। संस्था मानस, सिंगिंग फॉर चैरिटी ग्रुप एवं हरि ऊँ ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान समारोह एवं संगीत समारोह का किया गया। कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम परिसर में आयोजित समारोह का शुभारंभ घुंघरू नृत्य अकादमी के बच्चों ने गणेश वंदना पर नृत्य कर किया। मुख्य अतिथि विधायक गायत्री राजे पवार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वरूण कपूर, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल,  शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, पूर्व नगर निगम आयुक्त देवेंद्र सिंह, जिला खेल अधिकारी हेमंत सुबीर एवं मदन सिंह धाकड़, विधायक प्रतिनिधि भरत चौधरी थे। अतिथियों का सम्मान संस्था मानस अध्यक्ष हेमंत शर्मा, सचिव राजेश पटेल, डॉ. जुगल किशोर राठौड़, अम्बाराम पांचाल, शशिकांत गिरी, जगदीश परिहार, राजेश कदम, विशाल रेड्डी, विष्णु अग्रवाल, हेमंत गोयल आदि समिति के लोगों ने पुष्पगुच्छ, सम्मान पत्र एवं शाल-श्रीफल भेंटकर किया। तत्पश्चात समाज सेवा, पर्यावरण, खेल, योग एवं नृत्य कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉ. कृष्णकांत धूत, महेश सोनी, प्रफुल्ल गेहलोत, महेश यादव, जगदीश परिहार, सत्यम गिरी, शशिकला यादव, आरती वर्मा, लीलाधर व्यास, महेन्द्र पटेल जबलपुर, युवाओं को देशसेवा के लिए भारतीय सेना, पुलिस, सीआईएसएफ में भर्ती हेतु प्रशिक्षण व खेल प्रशिक्षण देने वाले अनिल श्रीवास्तव, जितेन्द्र गोस्वामी, दिनेश सिंह चौहान, सोहन सिंह चौहान, दिलीप महाजन, अभिजीत सिंह बैस एवं सोहन सिंह दरबार के साथ उत्कृष्ट खिलाड़ी कुमेर सिंह वर्मा, भूमि वर्मा एवं मोनिका डोंगरे सहित 20 से अधिक हिन्द फौज सैनिकों का सम्मान सम्मान-पत्र भेंटकर किया गया। सम्मान समारोह के बाद सिंगिग फार चेरेटी के कलाकार देवेन्द्र पंडित ने दुल्हन चली..., डॉ. जुगल किशोर ने सत्यम, शिवम, सुंदरम... एवं राजेश पटेल ने बच्चियों को समर्पित गीत फुलों सा चेहरा तेरा की प्रस्तुतियां दी। जिस पर घुंघरू नृत्य अकादमी के संस्थापक प्रफुल्ल गेहलोत के निर्देशन में क्लासिकल डांस की प्रस्तुतियां बच्चों ने दी। देर शाम तक चले इस समारोह में श्रीमती रेणुका राठौर, सुनील पॉल, निकिता मारू, मनीष उपाध्याय, संतोष रेकवाल, रमेश चौधरी, अभय मुले, गुंजा पवार, राशि चौहान ने गीतों के माध्यम से सबका मन मोहा। कार्यक्रम का संचालन अरविंद त्रिवेदी ने किया एवं आभार हेमंत शर्मा ने माना।






Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

फ्रीज में मिली महिला की लाश संबंधी सनसनीख़ेज़ अंधे क़त्ल का 10 घंटे में पर्दाफ़ाश, 5 साल लिव इन में रहने के बाद घोंट दिया पिंकी का गला ! 10 माह से रखा था फ्रिज में महिला का शव !

भौंरासा टोल प्लाजा पर टोलकर्मी के साथ मारपीट, पुलिस ने मामले को लिया जांच में...