विद्यालय में मनाया गया होली पर्व !

देवास। शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में होली पर्व उल्लास पूर्वक मनाया गया। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि प्रतिवर्ष विद्यालय में बच्चों को भारतीय संस्कृति से परिचित कराने के लिए सभी त्योहार मनाए जाते हैं। बच्चों ने इस अवसर पर सुंदर रंगोली बनाई। बच्चों को होली पर्व की विशेषता बताई गई की बुराई का हमेशा अंत होता है चाहे वह कितनी भी ताकतवर हो। इस अवसर पर श्रीमती प्रियंका गौड़ सुश्री सूर्यबाला बघेल सुश्री मोहिनी शिंदे एवं विद्यालय प्रबंधन समिति  सदस्य उपस्थित थे। सभी बच्चों को मिठाई भी वितरित की गई।


Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

शासकीय भूमि पर किया जा रहा पक्का निर्माण...!

सब जेल सैलाना में L E D =T V के माध्यम से हुआ संत रामपाल महाराज का सत्संग