2 दिन पूर्व अज्ञात महिला का शव पोस्टमार्टम कर पुलिस ने दफनाया

परिजनों की शिनाख्ती के बाद शव लेने पहुंचे तो शव कब्र में नहीं मिला 



रीवा। प्रदेश के रीवा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया। जवा थाना क्षेत्र में 2 दिन पहले एक महिला के शव को प्रशासन की तरफ से दफनया गया। आज जब महिला के परिजन शिनाख्ती के लिए पहुंचे, तो प्रशासन के होश उड़ गए. प्रशासन ने जहां पर शव को दफनाया था, वहां से महिला का शव गायब मिला। जिसके बाद महिला की पहचान करने आए परिजनों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का मानना है कि प्रशासन ने महिला के शव को दफनाया नहीं है, बल्कि कहीं फेंक दिया है जिस वजह से उन्हें शव नहीं मिल पा रहा है।

रीवा जिले के डभौरा रेलवे स्टेशन में ट्रेन से कटकर गत 18 दिसंबर को महिला की मौत हो गई थी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने जवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला का पोस्टमार्टम कराया और अज्ञात शव होने के चलते उसे बरहुली ठकुरान गांव के जंगलों में दफन कर दिया गया। 2 दिनों के बाद जब महिला की पहचान कर परिजन महिला का शव लेने आए, तो दफनाए गए स्थान से महिला की शव नहीं मिला। पुलिस की टीम महिला के शव की तलाश में जुट गई है। परिजनों ने प्रशासनिक लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिजनों ने बताया कि उमरिया जिले की रहने वाली महिला कविता वाधवानी अपने घर से 16 दिसंबर को लापता हो गई थी।



Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

फ्रीज में मिली महिला की लाश संबंधी सनसनीख़ेज़ अंधे क़त्ल का 10 घंटे में पर्दाफ़ाश, 5 साल लिव इन में रहने के बाद घोंट दिया पिंकी का गला ! 10 माह से रखा था फ्रिज में महिला का शव !

भौंरासा टोल प्लाजा पर टोलकर्मी के साथ मारपीट, पुलिस ने मामले को लिया जांच में...