"Looteri Dulhan" के सात फेरों की लूट .... शादी की अगली ही सुबह पैसा लेकर हुई रफ्फु चक्कर ...

  • हाटपिपलिया में शातिर ठग दुल्हन गिरफ्तार ...
  • दुल्हन, दो साथियों सहित गिरफ्तार हुई ...
  • दुल्हन ने एक लाख दस हजार की राशि लेकर रचाई थी नकली शादी...
  • वो गहरे लाल जोडे़ में घर में रंग बिखरने आई थी। 
  • वो सात फेरों की रस्म निभाकर आई थी 
  • वो घर में चांद लगाने आई थी लेकिन सेंध लगाकर चली गई ..... 
  • वो प्यारी नही लुटेरी दुल्हन थी .... 
  • लुटेरी दुल्हन के साथ दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

देवास। मामला देवास जिले के हाटपिपलिया थाने का है। जहां पुलिस को एक शातिर महिला ठग और उसके गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता मिली है।  ग्राम पोनासा के व्यक्ति द्वारा द्वारा 1,10,000 देकर पहले कोर्ट में और बाद में सामाजिक रीति-रिवाजों से की गई शादी की नई नवेली दुल्हन अपने दूल्हे को छोड़कर शादी के अगले ही दिन फरार हो गई .... 

लाल सुर्ख जोडे़ में परिवार की खुशियों पर लुटेरी दुल्हन ने पौंछा लगा दिया। शादी की अगली सुबह जब दुल्हे ने अपनी नई नवेली दुल्हन को तलाश किया तो वह घर से गायब हो चुकी थी। लेकिन यह क्या पता था कि दुल्हन तो घर का नगद साफ करने आई है।  फिर क्या था फरियादी ने ठग दुल्हन तथा पास के गांव के ही रोजड़ी के दो अन्य लोगों के खिलाफ ठगी के उद्देश्य से नकली शादी का प्रकरण दर्ज कराया । 

आखिर पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया। हाटपिपल्या थाना प्रभारी आर एस दांगी ने पत्रकार वार्ता आयोजित करते हुए इस प्रकरण का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तफ्तीश करते हुए 2 दिन में ही ठग दुल्हन को 45,000 नगद सहित और दो अन्य आरोपीगण को 19,000 रुपए सहित गिरफ्तार कर इस शातिर ठगी का भंडाफोड़ कर दिया है।


वैसे दुल्हन का साहस इस बात से ही पता चलता है कि उसने पहले तो कोर्ट और फिर सामाजिक रीति-रिवाजों के बाद भी बड़े ही गोपनीय ढंग से लूट को अंजाम दिया। लेकिन आखिर दुल्हन का पाप का घड़ा मानो भर गया और वह पुलिस की गिरफ्त में आ गई। हालांकि और कितने दुल्हों के ख्वाबों की नींद मोहतरमा उड़ाई होगी और कितनी तिजोरियों पर हाथ साफ किया होगा, यह अभी भी जांच का विषय है।  

पूरे प्रकरण में थाना प्रभारी आर.एस. दांगी सहित उपनिरीक्षक केएन परमार,  सहायक उपनिरीक्षक आरसी पोरवाल, सहायक उप निरीक्षक कमलपुरी गोस्वामी, महिला आरक्षक शालिनी बेस का विशेष योगदान रहा। 



Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

शासकीय भूमि पर किया जा रहा पक्का निर्माण...!

सब जेल सैलाना में L E D =T V के माध्यम से हुआ संत रामपाल महाराज का सत्संग