देश के अलग-अलग राज्यों से आए 30 प्रतिभाओं का एक ही मंच से किया सम्मान

राष्ट्रीय गौरव महिला सशक्तिकरण पुरस्कार 2021 का भव्य अलंकरण समारोह संपन्न



देवास।  संस्था देवास शांति स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर फाउंडेशन एवं फिजिकल एजुकेशन एंड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन इंडिया द्वारा न्यू ईरा हायर सेकेंडरी स्कूल देवास में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में राष्ट्रीय गौरव महिला सशक्तिकरण पुरस्कार 2021 का आयोजन किया गया। आयोजक संस्था संचालक विजेंद्र खरसोदिया ने बताया कि कार्यक्रम में पूरे देश एवं विदेश से अनेक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का चयन किया गया। उनकी उपलब्धियों को देखते हुए संस्था द्वारा जिसमें दिल्ली, मुंबई ,बेंगलुरु नाइजीरिया ,इंदौर, उज्जैन, नागदा, राजगढ़ ,भोपाल, पन्ना ,धार, विदिशा, देवास ,शाजापुर ,जबलपुर अनेक जगहों से 30 महिलाओं का चयन किया गया तथा चयनित 30 महिलाओं को राष्ट्रीय गौरव महिला सशक्तिकरण पुरस्कार 2021 से नवाजा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  दीपक जोशी पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश बंसल मुख्य महाप्रबंधक बैंक नोट प्रेस देवास कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ रविंद्र बाकी इंदौर , डॉ राजश्री श्रीवास्तव इंदौर अंशिका गंगवाल आईटी सेल प्रभारी , आलोक सिंह भदोरिया संचालक न्यू एरा हायर सेकेंडरी स्कूल देवास के आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत प्रेम परमार ,मिथुन विश्वास प्राचार्य न्यू एरा हायर सेकेंडरी स्कूल ,रोहिणी कलम ,रजनी साहू ,सुनील बाजपेई डिप्टी डायरेक्टर न्यू एरा हायर सेकेंडरी स्कूल ,रश्मि कलम ,रेणुका कलम, ऋषभ त्रिवेदी ,अनिकेत चौधरी ,विनोद सोलंकी ,पूर्णिमा पवार, धर्मेंद्र नागर, वैदेही शर्मा, सुयश खरे,  राहुल तोमर ,कपिल खरे ,आधे लोगों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर मां सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत उर्वशी मैम द्वारा प्रस्तुत की गई व संस्था के नन्हे कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां योगा की प्रस्तुति एवं मार्शल आर्ट का आक्रमक प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन न्यू एरा हाई सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य मिथुन विश्वास ने किया तथा आभार आयोजक सचिव प्रेम ने माना। 

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

7 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ धराये तहसीलदार, आवेदक से नामांतरण के लिये मांग रहे थे रिश्वत ! Tehsildar caught red handed taking bribe of Rs 7 thousand, was demanding bribe from the applicant for name transfer!

फ्रीज में मिली महिला की लाश संबंधी सनसनीख़ेज़ अंधे क़त्ल का 10 घंटे में पर्दाफ़ाश, 5 साल लिव इन में रहने के बाद घोंट दिया पिंकी का गला ! 10 माह से रखा था फ्रिज में महिला का शव !