विजय डिफेंस अकैडमी नेवरी द्वारा तहसील स्तरीय युवा मैराथन 1600 मीटर दौड़ का आयोजन
- कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूबेदार निर्भय सिंह सोलंकी थे।
- 1200 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान सलोनी पिता भुज राम जाट हाटपिपलिया ने हासिल किया
- द्वितीय स्थान पर रोहिणी धर्मेंद्र सिंह पवार अरलावदा व तृतीय स्थान पर अंजलि पिता शैलेंद्र पाटीदार हतनोरी रही।
- प्रथम पुरस्कार 5100 सो रुपए द्वितीय 2100 सो रुपए व तृतीय पुरस्कार 1100 सो रुपए जनप्रतिनिधि द्वारा विजेता को दिए गए।
ठा. सुरेश कछावा, नेवरी। नेवरी बरोठा रोड मां लालबाई फूलबाई माता मंदिर के पास विजय डिफेंस अकैडमी नेवरी की ओर से तेहसील स्तरीय युवा मैराथन 1600 मीटर दौड़ का आयोजन 28 फरवरी रविवार को किया गया। जिसमें नेवरी,रोजड़ी, मऊखेड़ा,बरोठा, अरलावदा, हाटपिपलिया, धारु खेड़ी,हतनोरी आदि गांव से दौड़ने वाले खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। जिसमें एक साथ 50 ,50 छात्र छात्राओं को दौड़ाया जिसमें से 10 को सिलेक्शन किया फिर उसके बाद में बालक व बालिका को 1200 मीटर की दौड़ में से फर्स्ट,सेकंड,थर्ड, का चयन किया। 1200 मीटर में प्रथम स्थान पाने वाली बालिका सलोनी भुज राम जाट हाटपिपलिया को 5100 रुपए का पुरस्कार दिया। दितीय रोहिनी धर्मेंद्र सिंह पंवार अरलावदा को 2100 रु का पुरस्कार दिया। तृतीय अंजलि शैलेंद्र पाटीदार हातनोरी को1100 रू का पुरस्कार दिया व 1600 मीटर की दौड़ में बालक प्रथम स्थान पाने पर सोनू भेरु सिहं नायक बेरछा शाजापुर को 5100रू का प्रथम पुरस्कार दिया। दितीय नीरज बद्री प्रसाद वर्मा ताजपुरा को 2100 रु, पुरस्कार दिया। तृतीय राजेश बद्रीलाल पालीवाल पिपलिया सहाखेड़ा को 1100 रू इन सभी को पुरस्कार सेवानिवृत्त सूबेदार निर्भय सिहं सोलंकी, नायक महेंद्र सिंह अग्निहोत्री, नायक मोड सिंह धाकड़, व ग्राम नेवरी के समाज करता डा. जगदीश जोशी, अशोक शर्मा, देवेंद्र रघुवंशी, सिद्धार्थ चौधरी, आसाराम लोधी, मुकेश जाट द्वारा समाजसेवी ने दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले धावकों को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मेडल व स्मृति चिह्न दिया गया। दौड़ प्रतियोगिता आयोजन समिति विजय गिरी गोस्वामी व वसीम मंसूरी द्वारा कराई गई।
Comments
Post a Comment